Saturday, October 17, 2026

वर्जन 2 कब तलक कुछ ठहरने वाला

 ये शब-ए-सियाह आख़िर कब तलक ठहरने वाली है,

जुगनुओं के लहू से अब नई सहर निकलने वाली है।

कब तक बचाएगा तू अपनी फ़रेबी शक्ल,

तेरे झूठ के चेहरे से अब गर्द उतरने वाली है।

बहुत देर तक सच को ज़ंजीरों में बाँध न सकेगा,

हर क़ैद से एक नई आवाज़ उभरने वाली है।

ये रात तेरी है तो रात भर हुकूमत कर ले,

सुबह हर हाल में तेरे दर पे दस्तक देने वाली है।


ये शब-ए-सियाह आख़िर कब तलक ठहरने वाली है,

जुगनुओं के लहू से अब नई सहर निकलने वाली है।

— धर्मेंद्र


बहुत खेल लिए मज़लूमों के जज़्बातों से,

तेरी सल्तनत को हिलाने एक बग़ावत पलने वाली है।


कब तक बचाएगा तू अपनी फ़रेबी शक्ल,

तेरे झूठ के चेहरे से अब गर्द उतरने वाली है।


लहू में भीगी हवा तेरा नक़ाब उतारने वाली है,

तेरे महलों की दीवारों से सच्चाई पुकारने वाली है।


जिन्हें तूने कुचला था अपनी ताक़त के गुमान में,

वही आवाज़ अब तेरे हर ज़ुल्म को ललकारने वाली है।


तूने समझा था ख़ामोशी को लोगों की रज़ामंदी,

यही ख़ामोशी अब तेरा हिसाब माँगने वाली है।


बहुत देर तक सच को ज़ंजीरों में बाँध न सकेगा,

हर क़ैद से एक नई आवाज़ उभरने वाली है।


ये रात तेरी है तो रात भर हुकूमत कर ले,

सुबह हर हाल में तेरे दर पे दस्तक देने वाली है।


ये शब-ए-सियाह आख़िर कब तलक ठहरने वाली है,

जुगनुओं के लहू से अब नई सहर निकलने वाली है।

— धर्मेंद्र

No comments:

Post a Comment