Thursday, October 8, 2026

Khamosi chalo

 

अगर मंज़िलों का शौक़ है, तो ख़ामुशी से चल,
तेरे हर क़दम पे सवाल उठाएगी ये दुनिया।

तू अपने ख़्वाब की ताबीर दिल में छुपा के रख,
तेरे ख़ुलूस को भी आज़माएगी ये दुनिया।

जो राज़ खोल दिए तूने ए'तिबार करके,
उन्हीं राज़ों से तेरा तमाशा बनाएगी ये दुनिया।

यहाँ चराग़ जलाना भी जुर्म ठहरता है,
हवा के नाम पे तुझको डराएगी ये दुनिया।

तू अपनी ज़ात के अंदर ही इक जहाँ रख ले,
तेरे वजूद को कब तक मिटाएगी ये दुनिया।

तू बस सफ़र में रह, अंजाम की फ़िक्र न कर,
तेरे ठहरने पे सौ मर्सिये सुनाएगी ये दुनिया।

— धमेंद्र

No comments:

Post a Comment