वो सर्द स्याह रात में,
एक चाँद-सा सुख़न देती है,
उसकी आँखें जिस पर पड़ जाएँ,
वो दिल को कोई ज़ख़्म-सा देती हैं।
उसकी आवाज़ जब महफ़िल में छनकती है,
कानों में कोई शहनाई-सी बजती है,
होंठ सिले हों फिर भी उसके,
दबे होंठों से उसकी मुस्कुराहट बोलती है।
वो ख़ामोश रहे तो भी,
एक पूरी ग़ज़ल-सी लगती है,
वो सामने न हो फिर भी,
हर तरफ़ उसी की आहट-सी लगती है।
वो सर्द स्याह रात में,
Chamakte चाँद-सा सुख़न देती है,
वो ख़ामोश रहे तो भी,
एक पूरी ग़ज़ल-सी लगती है,
Uski julfon uljhe rahe mere hath
Reshmi silk ka ehsas deti
Din raat ladti h jhadti h
Fir masumiyat se sisakti
वो सर्द स्याह रात में,
चमकते चाँद-सा सुख़न देती है,
वो ख़ामोश रहे तो भी,
एक पूरी ग़ज़ल-सी लगती है।
उसकी ज़ुल्फ़ों में उलझे रहें मेरे हाथ,
रेशमी सिल्क का अहसास देती है,
दिन-रात लड़ती है, झगड़ती है मुझसे,
फिर मासूमियत से सिसकती है।
वह रूठती है तो थमता है ज़माना,
हँस दे तो हर दर्द को दवा देती है,
उसकी नादानियों में भी एक नज़ाकत है,
जो मेरी बिखरी दुनिया को सँवार देती है।
No comments:
Post a Comment