ये जो हर शाम गुज़रती है… ये शाम नहीं — ज़िन्दगी गुज़रती है!
हर रोज़ मेरी मुट्ठी से… इक उम्र रेत-सी फिसलती है… (ठहराव)
हसरतें दिन भर आवारा-सी सड़कों पे भटकती रहती हैं,
और रातों के सन्नाटे में — रूह चुपके से सिसकती है…
जवानी धूप में यूँ ही… किस्तों में जलती जाती है,
हर ख़्वाब की कीमत देखो — पसीने से अदा होती है!
ये दौलत, ये शोहरत, ये चाहत — सब धोखे के सौदे हैं,
जब नींद उचट जाए आँखों से… हर चीज़ बोझ-सी लगती है…
तू पूछे हाल-ए-दिल मेरा — सुन! सीधा सा फ़साना है,
दिन भर खुद से जंग लड़ी है… रात खुद पे ही गुजरती है…
(आख़िरी वार )
मैं हँसता हूँ महफ़िल में — ताकि राज़ छुपा रह जाए,
वरना इस मुस्कान के पीछे… एक पूरी उम्र तड़पती है
No comments:
Post a Comment