**रिश्तों की अब संजीदगी कहाँ,
बस जिस्मों की अदला-बदली है।
कोई निभा रहा है गलती से,
किसी की अपनी मजबूरी है।**
**अब बेहयाई की चादर ओढ़ लो,
सच से बेहतर झूठ ही बोलो,
आगे बढ़ना है अगर तुम्हें,
थोड़ी-सी चापलूसी सीख लो।**
अब काम नहीं आएगी ईमानदारी,
थोड़ी-सी बेईमानी सीख लो,
ये दुनिया पैसे और जिस्म की भूखी है,
तुम भी अपनी तर्बियत बदल लो।
चलने नहीं देगा ये ज़माना तुम्हें,
जो बचा है, वो भी ज़मीर बेच दो,
अकेले रहना सीख लो अब,
और दर्द को भी बेचना सीख लो
मरते हुए की reel बनाओ,
नफ़रत के बीज बोना सीखो,
यही हुनर है इस दौर का—
इंसान रहना थोड़ा भूलो।
No comments:
Post a Comment