मेरी कहानी अधूरी रह गई
कई यादें पुरानी हो गई
कई कोशिशें बेजान हो गई
कई बातें बतानी रह गई
तू एक उम्मीद थी वो
ही नाउम्मीद हो गई
एक बेनाम मोहब्बत और ये
ज़िन्दगी अधूरी रही गई
मेरी कहानी अधूरी रह गई
कई यादें पुरानी हो गई
एक बेनाम सी मोहब्बत को अपने बनाने की ए
कई ख्वाहिशें अधूरी रही गई
कई हसरतें अधूरी रह गई
तुझसे मिलने की मेरी कहानी
अधूरी रह गई
कई यादें पुरानी हो गई
मेरी कहानी अधूरी रह गई
तेरे साथ-२ चलने की
तेरे गले मै बाहें डालने की
तेरी आंखों में झकने की
तेरे मचलते हाथों को पकड़ने की
कई हसरतें ,बस हसरतें ही रह गई
मेरी कहानी अधूरी रह गई
कई यादें पुरानी हो गई
तुझे अपना बनाने की
तुझे फिर वैसा ही पाने की
तुझसे मिलकर खुद को भूल जाने की
कई कोशिशें पुरानी हो गई
कई चाहते बेमानी हो गई
तेरे रूठने पर तुझे मानने की
तुझसे लड़कर तुझसे लिपट जाने की
तेरी हर बात पे मुस्कुराने की
पलट पलट कर तुझे देखने की
कई आदतें पुरानी हो गई
मेरी कहानी अधूरी रह गई
कई यादें पुरानी हो गई
तुझे मिलने की मेरी कहानी
अधूरी रह गई
No comments:
Post a Comment