जिन दरख़्तों को दीमक चाट जाए,
उनकी शाख़ों से फिर सहारे की उम्मीद मत रखना।
अपने परों में हौसला हो, तो ही परवाज़ करना,
उड़ान ऊँची हो तो हवाओं का एतबार मत करना।
जो ख़ुद वक़्त की आँधियों में ठहर न सके,
उससे अपने सफ़र की हिफ़ाज़त की उम्मीद मत करना।
No comments:
Post a Comment