मैंने बुलंदियों के सफ़र में ये जाना,
मेरी बर्बादियों की ख़बर को बेताब थी ये दुनिया—
मैं गिरता तो तमाशा बन जाता,
मैं उठा तो ख़ामोश हो गई ये दुनिया।
अगर मंज़िलों का इरादा है,
तो ख़ामोश चलो,
हर कदम पर पैर में काँटे
चुभाएगी ये दुनिया ।
ख़्वाबों को दिल की तह में ही महफ़ूज़ रखना,
जो राज़ खुल गए,
उन्हें तमाशा बनाएगी ये दुनिया।
No comments:
Post a Comment