Monday, September 21, 2026

 अंदाज़ा मत लगा मेरी ताक़त का,

तू लगा नहीं पाएगा।

तू मुझे दरिया समझ के बैठा है,

मैं हूं अंदर से समंदर जैसा ।

----धर्मेन्द्र 


बच्चे बहुत जल्द तौलने लगते बाप के कंधे को 

उनको क्या पता न जाने कितने सैलाबों को इन कंधों ने झुकाये हैं 

बच्चे बहुत जल्द परखने लगते हैं

बूढ़े बाप के कंधों को,

उन्हें क्या पता—

इन कंधों पर सिर्फ़ उम्र नहीं,

पूरी एक उम्र के सैलाब गुज़रे हैं।


जो चल रहे हैं बड़े रुतबे और अदब से,

उनके आगे बाप ने कंधे झुकाए हैं,

उनमें से कितनों को क्या मालूम—

उनकी ऊँचाइयों के पीछे

इन्हीं कंधों ने ख़ुद को मिटाया है।

No comments:

Post a Comment