Wednesday, September 2, 2026

गफलत

 ग़फ़लत

ये जो उम्मीद के साये में चले जा रहे हो,

बड़ी ग़फ़लत में हो कि कुछ बदल रहे हो।

वक़्त रेत की मानिंद फिसलता जा रहा है,

और तुम ख़्वाब में समझे हो कि क़िस्मत बदल रहे हो।

ख़त्म करो ख़ुद को फ़रेब देने का ये हुनर,

यूँ हर रोज़ अपना ही रंग बदल रहे हो।

कभी ठहरकर अपने ही अक्स से पूछना,

आख़िर किसके लिए इतना बदल रहे हो?

कल जब आईने के सामने ख़ुद से मिलोगे,

शायद पहचान न पाओ कि कितना बदल रहे हो।

जिसे तुम समझ रहे हो अपनी तरक़्क़ी का सफ़र,

कहीं इस राह में ख़ुद से तो नहीं फिसल रहे हो?

ये बदलाव अगर रूह को तुमसे ही जुदा कर दे,

तो कहो—किस चीज़ खातिर इतना  बदल रहे हो?

— Dharmendra

No comments:

Post a Comment