Friday, September 25, 2026

 दर्द सीने में छुपाए रखा,

हमने माहौल बनाए रखा।


मौत आई थी एक दिन पहले,

हमने उसको भी बातों में लगाए रखा।


ज़ख़्म गहरे थे, मुस्कुराते रहे,

राज़ दिल का दिल में दबाए रखा।


लोग पूछते रहे हाल-ए-दिल,

हमने हर बार बस “ठीक” बताए रखा।

No comments:

Post a Comment